हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

27 July 2024

अग्निवीरों को यूपी पुलिस और पीएसी में देंगे आरक्षण : योगी



लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अग्निवीरों को यूपी पुलिस और पीएसी बल में आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष अग्निवीर के मुद्दे पर युवाओं को गुमराह कर रहा है। उनका काम हर प्रगति और सुधार वाले कार्य में अड़ंगा लगाना और अफवाह फैलाना है।


नीति आयोग की बैठक में शामिल होने नई दिल्ली पहुंचे योगी ने कहा, अग्निवीरों को पैरा मिलिट्री और सिविल पुलिस में समायोजित करने की व्यवस्था की जा रही है। अग्निवीरों के रूप में प्रशिक्षित और अनुशासित युवा हमें मिलेंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more