UpdateMarts•Com
Follow Channel

04 July 2024

बच्चों को जूती लेकर मारने दौड़ी शिक्षिका निलंबित, वीडियो वायरल

 --शिक्षिका की हरकत से बच्चे सहमे,शिक्षामित्र भी कुर्सी छोड़कर भाग



--बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी मुख्यालय को सौंपी


लखनऊ,  

काकोरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सिकरौरी में एक शिक्षिका ने जूती लेकर बच्चों और शिक्षामित्र को मारने के लिए दौड़ा लिया। गुरुवार को शिक्षिका की इस हरकत का वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया। वीडियो में शिक्षिका पढ़ रहे बच्चों का हाथ पकड़कर घसीटते हुए कमरे में ले जा रही है। इससे बच्चे सहम गए। वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए ने आरोपी शिक्षिका को निलंबित कर जांच के आदेश दिए हैं। मामले की जांच मुख्यालय बीईओ को सौंपी है। हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more