हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

04 July 2024

बीईओ के निरीक्षण के विरोध में शिक्षक संगठनों ने की बैठक



महोली। बीईओ द्वारा प्राइमरी स्कूलों के किए गए निरीक्षण के विरोध में शिक्षक संगठनों ने बीआरसी में बैठक कर बीईओ के इस निरीक्षण को धन उगाही का जरिया बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। वही बीईओ द्वारा विरोध प्रदर्शन को दबाव बनाने के लिए किया जाना बताया जा रहा है।


खंड शिक्षा अधिकारी संतोष मिश्रा द्वारा बुधवार को क्षेत्र के कुछ विद्यालयों का आवश्यक निरीक्षण किया। रात से
हो रही जोरदार बारिश के चलते कुछ शिक्षक अनुपस्थित मिले। इसकी जानकारी होने पर शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी बीआरसी में एकत्र हुए और बैठक की।

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ महोली इकाई के अध्यक्ष शिवसागर वर्मा ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा आज भारी बारिश में भी कम से कम 18 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more