UpdateMarts•Com
Follow Channel

04 July 2024

शिक्षकों को कक्षा में वीडियो बनाना पसंद नहीं आया, महानिदेशक ने दी चेतावनी

लखनऊ,   शिक्षकों को कक्षा शिक्षण के दौरान पांच मिनट का वीडियो बनाकर भेजना रास नहीं आ रहा। यही कारण है कि मई में हर शिक्षक को प्रतिदिन अपने क्लास की वीडियो बनाकर एससीईआरटी एवं राज्य परियोजना कार्यालय को भेजने के आदेश का बमुश्किल पांच जिलों ने अनमन ढंग से पालन किया है।



नाराज स्कूल शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने बुधवार को कड़ा पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि मात्र पांच जिले यथा पीलीभीत, बिजनौर, हाथरस, गौतमबुद्धनगर एवं सहारनपुर जिले के शिक्षकों ने अनमने ढ़ंग से वीडियो प्रेषित किया है जो घोर लापरवाही की श्रेणी में आता है। सभी जिले के स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया जाता है कि वे अपने स्कूल के सभी शिक्षकों के कक्षा शिक्षण से संबंधित विडियो रिकार्डिंग का संकलन कर 10 जुलाई तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more