हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 July 2024

अत्यंत दुःखद 😥स्कूल से घर लौटते समय दुर्घटना में शिक्षक का आकस्मिक निधन



जनपद महाराजगंज के #लक्ष्मीपुर ब्लॉक में कार्यरत शिक्षक साथी (69k में चयनित) हार्दिक श्रीवास्तव जी का स्कूल से घर लौटते समय दुर्घटना में आकस्मिक निधन।



दुःखद घटना 
फरेंदा निवासी मित्र Hardik Srivastav जी का मार्ग दुर्घटना मे निधन 

ईश्वर से प्रार्थना है उनकी परिवार को इस अपार पीड़ा को सहने की शक्ति देना

1 वर्ष पहले शादी एंव 10 दिन पूर्व ही इनको पुत्र प्राप्ति हुआ था





ईश्वर मृतक आत्मा को शांति दे।😪🙏

फरेंदा। गोरखपुर सोनौली राजमार्ग पर भैया फरेंदा के समीप स्कूल बस की चपेट में आने से सहायक अध्यापक की मौत हो गई। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद बस पुलिस के कब्जे में है।

आनंदनगर वार्ड नंबर 14 सुबाषनगर के लारी बिल्डिंग निवासी हार्दिक श्रीवास्तव 28 लक्ष्मीपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय दितीय पर सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत रहे। वह रोज की भांति मोटरसाइकिल से शिक्षण कार्य संपन्न करने के बाद घर लौट रहे थे। अभी वह भैया फरेंदा चौराहे से आगे झुगहियां चौराहे पर पहुंचे थे सामने से आ रही एमपी पब्लिक स्कूल बस की चपेट में आ गए। जिससे गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भिजवाए। जहां पर पहुंचते ही चिकित्सकों ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिए। बाइक चालक हेलमेट भी पहने थे। घटना की सूचना परिजनों को मिली तो परिजनों पर बज्रपात हो गया। घर वालों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। घटना की सूचना पर नगर व काफी संख्या में शिक्षक मौके पर पहुंच गए। जहां का माहौल पूरी तरह से गमगीन हो गया। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बस को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



बुझ गया घर का इकलौता चिराग
फरेंदा। आनंदनगर के वार्ड नंबर 14 निवासी सुरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव जयपुरिया इंटर कालेज में शिक्षक थे। उनके एक पुत्र हार्दिक श्रीवास्तव व एक बेटी है। बृहस्पतिवार को इकलौते पुत्र की सड़क हादसे में आकस्मिक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया। बेटे की मौत की सूचना मां बाप को मिली तो वह बदहवास हो उठे। बहन आशी व पत्नी अंकिता श्रीवास्तव रोते रोते बेसुध हो रही थी। मां को बेटे की मौत की जानकारी मिली तो उनकी आंखे भी पथरा गई। पति के शव को देखते ही अंकिता बेहोश हो गई। उन्हें पानी के छींटे मार कर बार बार होश में लाया जा रहा था। वहीं घटना के बाद से कस्बे में मातम पसर गया। हार्दिक के कुशल व्यवहार की सराहना सभी लोग कर रहे थे। उनके मृदुल स्वभाव के कारण लोग उनसे बेहद प्रेम करते थे। उनकी शादी अभी दो वर्ष पूर्व हुई थी। उनके एक दो माह का बच्चा है। सूचना पाकर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल, यशोदा श्रीवास्तव, सुधेश मोहन श्रीवास्तव, शिक्षक सतीश सिंह, अरविंद गौड़, विपिन गौड़ सहित तमाम शिक्षक मौके पर पहुंचे।
सड़क पर बिखरी गिट्टियां बन रही जानलेवा
गोरखपुर सोनौली राजमार्ग के चौड़ीकरण के दौरान कार्यदायी संस्था की लापरवाही सामने आ रही है। वह जगह जगह डायवर्जन रोजाना कर रहे हैं। जिसके कारण सड़क पर गिट्टियां बिखरी हुई हैं। जिससे लोग आए दिन गिर कर घायल हो रहे हैं। कार्यदायी संस्था की लापारवाही ही लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। सड़क पर बिखरी गिट्टियां को बटोरने का काम भी संस्था के लोग नहीं कर रहे हैं। जिससे खतरा बना हुआ है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more