UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 July 2024

इंतजार करिए जल्द ही मिलेगी पुरानी पेंशन




प्रयागराज, । एनसीआरएमयू की ओर से डीआरएम ऑफिसर परिसर में गुरुवार को कार्यक्रम हुआ। इस दौरान ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने कहा कि कर्मचारियों का आंदोलन अब रंग लाने की कगार पर है। जल्द ही सरकार रेलकर्मियों को पुरानी पेंशन का लाभ देगी। उन्होंने कहा कि सरकार जानती है कि इसका क्या असर हो रहा है।


कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे शिवगोपाल मिश्रा ने कहा कि जून में जब लोकसभा चुनाव का परिणाम आया तो सरकार ने इसे देखा और महसूस भी किया। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन के लिए बहुत लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि अब वो दिन दूर है, जब योजना का लाभ मिलेगा। मेंस यूनियन के महामंत्री आरडी यादव ने कहा कि एनपीएस को समाप्त करने के लिए जो भी लड़ाई लड़नी पड़ेगी लड़ी जाएगी। हालांकि अब हम सभी को उम्मीद है कि सरकार पुरानी पेंशन का लाभ देगी। कार्यक्रम में मंडल मंत्री डीएस यादव, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, राम सिंह, एसपी यादव आदि मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more