लखनऊ। पीजीआई पुलिस ने शिक्षिका से छेड़छाड़ करने फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार शाम तेलीबाग निवासी युवती घर लौट रही थी। बंगाली टोला के पास हुकुम सिंह नेगी युवती से अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर गाली देते हुए भाग निकला। इस सूचना पर मुकदमा दर्ज कर हुकुम सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
UpdateMarts•Com
Follow Channel

