हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

14 August 2024

डीएलएड में नकल करा रहे प्राचार्य समेत 12 गिरफ्तार


आजमगढ़, । रानी की सराय के राजेंद्र स्मारक इंटर कॉलेज सेठवल में डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में नकल की शिकायत पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य, चार शिक्षक, दो चपरासी सहित 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। केंद्र और अन्य स्थानों से पुलिस ने 18.10 लाख रुपये बरामद किए।



परीक्षा की सुचिता को लेकर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को एसपी हेमराज मीना, सीओ सिटी गौरव शर्मा, एसओजी की टीम के साथ ही सिधारी और रानी की सराय पुलिस की संयुक्त टीम डीएलएड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रही थी। इस बीच सूचना मिली कि राजेंद्र स्मारक इंटर कॉलेज सेठवल रानी की सराय में प्रबंधक द्वारा नकल कराया जा रहा है। टीम ने जिला विद्यालय निरीक्षक और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ छापेमारी की। इस दौरान केंद्र पर नकल करा रहे प्रधानाचार्य डॉ. अनूप कुमार सिंह समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने करीब 18 लाख 10 हजार रुपये बरामद किए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more