UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 August 2024

जनपद के प्राइमरी स्कूलों में मिले 85 सरप्लस शिक्षक, होगा तबादला

 बाराबंकी। जिले के प्राइमरी स्कूलों में 85 सरप्लस शिक्षक तैनात मिले हैं। जांच के बाद इनकी सूची शनिवार को जारी कर दी गई। अब विभाग इनको 90 ऐसे विद्यालयों में तैनात करेगा जहां शिक्षकों की कमी है। इसके लिए इन शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए है। जिसके बाद इनको 25 स्कूलों का विकल्प दिया जाएगा। अगर आवेदन नहीं हुआ या विकल्प नहीं भरा गया तो विभाग स्वत: शिक्षकों का समायोजन व तबादला करेगा।




जिले में 2626 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। बंकी, देवा, निंदूरा, त्रिवेदीगंज व शहर क्षेत्र में कम बच्चों के बाद भी स्कूलों में छह से 14 तक शिक्षक-शिक्षिकाएं तैनात हैं। बड़ी संख्या में ऐसे स्कूल हैं, जहां शिक्षक कम हैं या फिर एकल हैं। इस असंतुलन से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस परेशानी से निबटने के लिए अधिक व कम शिक्षक वाले स्कूलों को चिह्नित कर उनका ब्योरा पोर्टल पर अपलोड किया गया था।


शनिवार को प्राथमिक विद्यालयों में तैनात 85 सरप्लस शिक्षकों की सूची जारी की दी गई। विभाग ने समायोजन व तबादले की प्रक्रिया में सोमवार से तेजी जाएगा। समायोजन व स्थानांतरण को लेकर अभी केवल प्राथमिक विद्यालयों के सरप्लस शिक्षकों की सूची ही जारी हुई है। अभी कक्षा छह से आठ वाले उच्च प्राथमिक विद्यालयों की सूची आनी बाकी है। अधिकारियों के अनुसार यह सूची जल्द आएगी।


यदि किसी स्कूल में 61 से 90 बच्चे है तो तीन शिक्षक होगा। इसी तरह 30 के गुणक से एक भी छात्र अधिक होता है तो एक शिक्षक बढ़ जाएंगे। छात्र-शिक्षक को आधार मानकर शिक्षकों को सरप्लस बता दिया जाता है। समायोजन के लिए गठित कमेटी में डीएम अध्यक्ष, सीडीओ उपाध्यक्ष, डायट के प्राचार्य व वित्त एवं लेखाधिकारी सदस्य होंगे। बीएसए को सचिव बनाया गया है। यह कमेटी निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम 2009 व 2011 की नियमावली के तहत समायोजन व स्थानांतरण करेगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more