हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 August 2024

बेसिक शिक्षा विभाग के मृतक आश्रितों के समायोजन को मांगा प्रस्ताव

प्रयागराज। बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालयों एवं परिषदीय स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत उच्च शिक्षित मृतक आश्रितों को योग्यता के अनुरूप तृतीय श्रेणी के पदों पर समायोजित करने की मांग पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा से तत्काल आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। 



16 जुलाई को आयोजित अफसरों की बैठक में प्रतिनिधियों ने अपनी मांगें रखी थी। छह अगस्त को जारी बैठक के मिनट्स के अनुसार लिपिकीय कार्य कर रहे उच्च शिक्षित मृतक आश्रित कार्मिकों को अवकाश के संबंध में महानिदेशक और सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को नियमों के आलोक में विचार करने के निर्देश दिए गए। भविष्य में चतुर्थ श्रेणी के पद पर मृतक आश्रितों की नियुक्ति के समय ही वांछित जिले में तैनाती एवं वर्तमान में कार्यरत मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी अन्तजनपदीय स्थानान्तरण के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more