UpdateMarts•Com
Follow Channel

08 September 2024

अनुपस्थित 39 शिक्षकों का प्रशिक्षण भत्ता भी कटा


अनुपस्थित 39 शिक्षकों का प्रशिक्षण भत्ता भी कटा

भदोही बीआरसी में प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले 39 शिक्षकों का प्रशिक्षण भत्ता भी काट दिया गया। सभी को विभाग की तरफ से नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। बृहस्पतिवार को बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह सुबह 10 बजे रोटहां स्थित बीआरसी पहुंच गए। जहां प्रशिक्षण में कुल 39 शिक्षक अनुपस्थित रहे। इसे लेकर बीएसए ने नाराजगी जताते हुए सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। इसके अलावा अनुपस्थित तिथि के प्रशिक्षण भत्ते में भी कटौती की गई। खंड शिक्षा अधिकारी को हिदायत दी कि वह अपनी निगरानी में प्रशिक्षण कराएं। बताते चलें कि बीआरसी पर चलने वाले विभिन्न प्रशिक्षणों में अधिकतर शिक्षक नहीं आते।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more