हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 September 2024

मनचलों की हरकतों से छात्राएं परेशान




तरकुलवा। क्षेत्र के स्कूल-कॉलेजों की छात्राएं मनचले युवकों की फब्तियों व अश्लील हरकतों से परेशान हैं। छुट्टी के समय युवक बाइक से सड़क पर मंडराते हैं। वे छात्राओं पर फब्तियां करते हुए छेड़छाड़ करते करते हैं। इससे छात्राएं बेहद परेशान हैं। अभिभावकों ने पुलिस से मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।






थाना क्षेत्र के रामधारी पांडेय इंटर कॉलेज पगरा की छात्राओं को मनचले युवकों से परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। विद्यालय के बगल से होकर गुजरने वाले तरकुलवा-बंजरिया मुख्य मार्ग पर कॉलेज मोड़ के पास की पुलिया, सीतापट्टी डिग्री कॉलेज मोड़, बेलही कुटी के ड्रेन पर बने पुल सहित विभिन्न जगहों पर मनचले युवक स्कूल खुलने और बंद होने के समय खड़े रहते हैं। शिक्षक दिवस के दिन विद्यालय बंद होने पर घर वापस लौट रही कुछ लड़कियों को एक बाइक पर सवार तीन मनबढ़ युवकों ने डिग्री कॉलेज मोड़ के सामने उनके सामने बाइक खड़ी कर उनको रास्ते में रोक लिया। आए दिन इस तरह की घटनाओं से छात्राएं परेशान हैं। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने कहा कि स्कूलों की छात्राओं से छेड़खानी की सूचनाएं मिल रही हैं। पुलिस द्वारा अभियान चलाकर मनचलों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। संवाद संवाद


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more