UpdateMarts•Com
Follow Channel

08 September 2024

लापरवाही बरतने पर 21 बीएसए को नोटिस


परिषदीय स्कूलों में प्री-प्राइमरी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों को गणित व भाषा में दक्ष बनाने के लिए निपुण भारत मिशन चलाया जा रहा है। ऐसे स्कूल जहां 80 प्रतिशत तक विद्यार्थी गणित व भाषा में दक्ष होंगे, उन्हें निपुण विद्यालय घोषित किया जाएगा। सभी जिलों में ब्लाक संसाधन केंद्रों (बीआरसी) पर मास्टर ट्रेनर की ट्रेनिंग कराई जानी थी, लेकिन 21 जिलों में यह कार्य नहीं किया गया। 




ऐसे में अब इन जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। जिन जिलों के बीएसए को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है उनमें अयोध्या, औरैया, बहराइच, बलिया, बरेली, चंदौली, फर्रुखाबाद, हापुड़, कन्नौज, कुशीनगर, महोबा, मेरठ, मीरजापुर, मुरादाबाद व उन्नाव आदि शामिल हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more