हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 September 2024

यूपीएस (एकीकृत पेंशन योजना) को लेकर फैलाईं जा रहीं भ्रांतियां: मिश्रा


मुरादाबाद। ऑल इंडिया रेल फेडरेशन (एआईआरएफ)के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि हाल ही में घोषित यूपीएस(एकीकृत पेंशन योजना)को लेकर तमाम भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। योजना को रेलकर्मियों के हित में मानते हुए महामंत्री ने कहा कि बीस साल की लंबी लड़ाई के बाद रेल संगठन एश्योर्ड पेंशन बहाल करा सका। जोड़ा कि यूपीएस में कहीं कोई कमी या भ्रांतियां लगती हैं तो उसको फेडरेशन समय-समय दूर करने का काम करेगा। पेंशन के लिए उन्होंने कर्मियों को बधाई दी। एआईआरएफ महामंत्री ट्रेड यूनियन के लिए सीक्रेट बैलेट्स का चुनावी बिगुल भी फूंक गए।

शनिवार को मुरादाबाद आए एआईआरएफ महामंत्री ने मनोरंजन सदन में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सभी शाखा मंत्रियों को एक हफ्ते में हर कर्मचारी से संपर्क कर उनकी राय लें। सुझावों पर मंथन कर समय रहते हुए दूर किया जाएगा। 24 अगस्त को पीएम ने रेल संगठनों को बुलाया। लंबी वार्ता के बाद यूपीएस पर सहमति बनी। गारंटेड पेंशन योजना की घोषणा की गई। महामंत्री ने साफ किया कि सरकार की निजीकरण नीति से लेना देना नहीं है। निजीकरण होगा तो उसे दो टूक जवाब मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ब्रांचों में एनआरएमयू की उपलब्धियों के प्रचार का भी आह्वान किया। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री एसके त्यागी,कोषाध्यक्ष प्रवीणा सिंह,उपाध्यक्ष एमपी चौबे ने विचार व्यक्त किए।
सहायक महामंत्री संजीव सैनी के अलावा अमित भागवत मिश्रा, राम अवतार मीना, कुंवर सुहेल खालिद, एके सिंघल,विजयंत शर्मा, शिवराज सिंह, दीपक यादव, मंजू बिष्ट, खेमपाल सिंह, रजनीश चौबे, सुनील तिवारी, मोहित गुप्ता, सलिल सौरभ श्रीवास्तव, राजीव चौबे, राजपाल सिंह, राकेश बलोदी, विनेश ठाकुर,आईवन एडिशन, विक्रांत सिंह, संजय कुमार, समीर माथुर,प्रतीक सुदेश गुप्ता आदि रहे।संचालन मंडल मंत्री राजेश चौबे,अध्यक्षता मनोज शर्मा ने की।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more