UpdateMarts
Follow Channel

04 September 2024

परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए नए आयोग को घेरेंगे बेरोजगार

 

परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में नई शिक्षक भर्ती शुरू करने की मांग को लेकर बेरोजगार पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर नवगठित उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का घेराव करेंगे।

इसके लिए डीएलएड प्रशिक्षुओं ने कोचिंग संस्थानों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। बेरोजगारों का कहना है कि दिसंबर 2018 के बाद से शिक्षक भर्ती नहीं आई है। डीएलएड और टीईटी पास अभ्यर्थी नौकरी के इंतजार में ओवरएज हुए जा रहे हैं। अब जबकि आयोग का गठन हो चुका है और हाईकोर्ट ने भी 68500 में रिक्त 27 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के आदेश दिए हैं तो रिक्त सभी पदों पर नए सिरे से भर्ती शुरू की जाए।