हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

04 September 2024

शिक्षकों ने सीखी कम शब्दों में अधिक समझाने की कला



श्रावस्ती। जिले के विभिन्न बीआरसी पर चल रहे चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का समापन मंगलवार को हुआ। बीईओ ने शिक्षकों को एनसीईआरटी की किताबों के अनुसार पढ़ाने का प्रशिक्षण दिया।

जिले की विभिन्न बीआरसी पर चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कर शिक्षकों को पढ़ाने के तरीकों की जानकारी दी गई। हरिहरपुररानी बीआरसी पर चल रहे प्रशिक्षण में बीईओ अमित कुमार ने शिक्षकों को बताया कि छात्रों को एनसीईआरटी


की किताबों से पढ़ाने से उनमें कम शब्दों में अधिक समझने की समझ विकसित होती है। लेकिन पढ़ाने से पहले शिक्षकों को खुद भी अध्ययन करने की जरूरत होती है। एआरपी अनूप श्रीवास्तव ने शिक्षकों को गणित पढ़ाने की जानकारी दी। इस मौके पर महेश चंद्र शुक्ला, तरुण कुमार व द्विजेंद्र सहित अन्य मौजूद रहें। इसी क्रम में गिलौला, जमुनहा, इकौना, सिरसिया बीआरसी में भी प्रशिक्षण में शिक्षकों को कम शब्दों में अधिक समझाने की कला सिखाई गई

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more