UpdateMarts•Com
Follow Channel

04 September 2024

प्रोजेक्ट अलंकार के कार्य शुरू न होने पर होगी कार्रवाई : जिलाधिकारी


 वहराइच : माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत राजकीय विद्यालय भवनों का निर्माण एवं मरम्मत, शौचालय, स्वच्छ पेयजल, प्रयोगशाला, अतिरिक्त कमरों तथा मल्टीपर्पज हाल के प्रगति की समीक्षा की गई। सत्यापन कार्य को पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।


कार्यदायी संस्थाओं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, यूपी सिडको, सीएंडडीएस व यूपीपीसीएल के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार अहिरवार व कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि सभी कार्यों को प्रत्येक दशा में 15 दिन में शुरू करा दें। ऐसा न करने पर वेतन बाधित करने की कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों के सत्यापन का कार्य जिन अधिकारियों के स्तर पर लंबित हैं, उनके खिलाफ वेतन
बाधित करने की पत्रावली प्रस्तुत की जाए। डीएम ने सीडीओ मुकेश चंद्र को निर्देश दिया कि समय-समय पर कार्य स्थल का निरीक्षण करते रहें। इस मौके पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डा. अर्चना सिंह, अधिशासी अभियंता सुजीत कुमार सिन्हा आदि मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more