हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

04 September 2024

शिक्षक के बंद मकान से चोरों ने चुराया लाखों का सामान



गंजडुंडवारा। नगर के मोहनपुर रोड रेलवे फाटक के समीप नई कालोनी में एक बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर के पीछे स्थित आम के पेड़ पर चढ़कर छत के रास्ते घर में घुसे और लोहे का जंगला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। मकान से चोर 1.65 लाख रुपये नकदी के साथ सोने-चांदी के आभूषण चुराने में सफल रहे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही पीड़ित के तरफ से दी गई तहरीर लेकर पुलिस थाने चली गई।






नवाबगंज नगरिया गांव निवासी शिक्षक अवनीश मिश्रा ने नई कालोनी में मकान बनाया है। जहां वो और उनका परिवार रहता है। बीते तीन-चार दिन से शिक्षक और उनका परिवार गांव आकर रहने लगा था। लेकिन रात को सोने के लिए कोई न कोई मकान पर रुकता था।


लेकिन बुधवार की रात को किसी कारण परिवार का कोई सदस्य मकान पर सोने के लिए नहीं जा सका। इसका लाभ चोरों ने उठाया। चोर मकान के पीछे स्थित आम के पेड़ के सहारे शिक्षक के मकान की छत पर पहुंचे, और यहां छत पर लगे जाल को तोड़ कर मकान के अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया।

चोरों ने कमरों में बंद ताले को तोड़कर नकदी और आभूषण को चुराए। इसमें रखी नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चुरा कर ले गए। जानकारी मिलने पर घर पहुंचे अवनीश मिश्रा ने बताया कि चोर अलमारी में रखी उनकी आलमारी से करीब 1.65 लाख रुपये नकद, दो सोने की जंजीर, एक हार, कानों के झाले, सोने के चार अंगूठी, सोने का एक टीका, सोने की एक जोड़ी टॉप्स, चांदी के बिछुआ, चांदी की पायल, 10 सिक्का चांदी के चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सहित पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more