हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

04 September 2024

संपत्ति का ब्योरा देने के लिए एक माह की मिली मोहलत



लखनऊ। शासन ने राज्य कर्मचारियों को संपत्ति का

ब्योरा देने के लिए एक माह का और समय दिया है। इससे 31 अगस्त तक संपत्ति का ब्योरा न देने वाले 2.44 लाख राज्य कर्मचारियों को अगस्त का वेतन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। वे
अब 30 सितंबर
तक संपत्तियों का ब्योरा दे सकेंगे। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की ओर से 17 अगस्त को जारी शासनादेश में कहा गया था कि मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति का ब्योरा 31 अगस्त तक ऑनलाइन फीड न करने वाले राज्य कर्मियों का वेतन रोक दिया जाएगा। इस तिथि तक कुल 846640 में से 602075 ने ही ब्योरा दिया।

शासनादेश के आधार पर कई विभागों ने वेतन रोकना प्रारंभ भी कर दिया। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मानव संपदा पोर्टल पर अब तक 74% कर्मी अपनी संपत्ति का ब्योरा फीड कर चुके हैं। अभी 26% कर्मियों को अपनी चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा देना है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more