हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

25 September 2024

प्रधानाचार्य पर पिटाई का आरोप लगाया

जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर इंटरमीडिएट के छात्र को प्लास्टिक के पाइप से पीटने का आरोप है। इस घटना में छात्र का सिर भी फट गया। उसे पहले पुलिस चौकी, फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार हुआ।


जौनपुर नगर के भंडारी मोहल्ले का निवासी 17 वर्षीय एक किशोर नगर के ही एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र है। आरोप है कि मंगलवार को किसी छात्र ने हूटिंग कर दी। नाराज प्रधानाचार्य ने पास में पड़े प्लास्टिक की पाइप से वार कर दिया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more