UpdateMarts
Follow Channel

23 September 2024

प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक की पिटाई से छात्र का हाथ टूटा


झरेखापुर (सीतापुर)। हरगांव थानाक्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक की पिटाई से छात्र के बाएं हाथ में गंभीर चोटें आईं हैं। छात्र के पिता का आरोप है कि शिकायत लेकर शिक्षक के पास गए तो उनसे भी अभद्रता की। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने घायल छात्र का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए जांच शुरू कर दी है।






हरगांव और परसेंडी ब्लॉक के मेवा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में डिगिहा निवासी बांकेलाल का पुत्र जितेंद्र कक्षा तीन का छात्र है। बांकेलाल ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि विद्यालय के अध्यापक विकास ने उसके पुत्र की जमकर पिटाई कर दी। जिसके उसके बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया।



जब अध्यापक से शिकायत की गई तो उल्टे हम लोगों को भी बुरा भला कहा। खंड शिक्षा अधिकारी परसेंडी ऋषिकेश सिंह ने बताया कि मुझे इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो विभागीय जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। हरगांव थाना प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि छात्र का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच की जा रही है।