UpdateMarts•Com
Follow Channel

16 September 2024

परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का शौचालय को लेकर अभियान

लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने स्टाफ के लिए अलग शौचालय को लेकर रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर अभियान चलाया। बड़ी संख्या में शिक्षकों ने अपना समर्थन दिया। शिक्षकों ने कहा कि हर विद्यालय में औसतन 100 से 200 विद्यार्थी एक ही शौचालय का प्रतिदिन प्रयोग करते हैं, जिसकी प्रतिदिन सफाई न होने के कारण अधिकांश शिक्षक व बच्चे संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। यूटा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस समय स्वच्छता पखवारा चल रहा है। ऐसे में बिना सफाईकर्मी के यह कैसे सफल हो सकता है? संगठन की मांग है कि प्रत्येक विद्यालय में सफाईकर्मी की व्यवस्था कराई जाए।



यूटा के मीडिया प्रभारी सत्येंद्र पाल सिंह ने बताया सफाईकर्मी गांव में तैनात तो अवश्य हैं लेकिन अधिकांश विद्यालयों में वे नहीं पहुंचते हैं। शिक्षक अपने स्तर से ही साफ-सफाई की व्यवस्था करते हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more