UpdateMarts•Com
Follow Channel

22 September 2024

प्राइमरी स्कूल के प्रधानाचार्य की शर्मनाक हरकत, शिक्षिका से ही कर दी छेड़खानी; रिपोर्ट हुई दर्ज



आगरा के शास्त्रीपुरम क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में प्रधानाचार्य ने शिक्षिका के साथ छेड़खानी कर दी। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने जबरदस्ती करने का प्रयास किया। थाना सिकंदरा में छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।





शास्त्रीपुरम स्थित निजी विद्यालय कक्षा पांच तक मान्यता प्राप्त है। शिक्षिका का आरोप है कि जब से वह स्कूल में पढ़ाने पहुंची, प्रधानाचार्य गलत नजर रखता है। उन्हें अपने दोस्त के पास भेजने का लालच भी दिया। वह काफी दिनों तक प्रधानाचार्य की हरकतों को सहन करती रही मगर जब उसने जबरदस्ती करने की कोशिश की तो शिक्षिका ने परिजन को जानकारी दी।

नौकरी छोड़ने पर प्रधानाचार्य ने कहा कि एग्रीमेंट किया है, नौकरी छोड़ने पर रुपये जमा कराने होंगे। इंस्पेक्टर सिकंदरा ने बताया कि प्रधानाचार्य गौरव कुमार वर्मा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more