हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 October 2024

बीटेक संग ‘एमबीए’ की कर सकेंगे पढ़ाई

 प्रयागराज। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) से बीटेक करने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। वह तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ एमबीए (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) की पढ़ाई कर सकेंगे। चार साल में छात्र-छात्राएं दो पाठ्यक्रमों की डिग्री एक ही समय में प्राप्त कर सकेंगे। बीटेक मेजर आईटी (इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी) और बीटेक माइनर इकोनामिक्स एंड फाइनेंस फार इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त कर सकेंगे।



शैक्षिक सत्र 2024-25 में बीटेक में दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं को अनिवार्य रूप से माइनर कोर्स की पढ़ाई करनी होगी। संस्थान माइनर पाठ्यक्रम के लिए पांच प्रकार काम्बिनेशन तैयारी किया गया है। संस्थान में बीटेक आईटी और बीटेक ईसी मेजर विषय है। इसके साथ छात्रों को इंडियन नॉलेज सिस्टम, उद्यमिता विकास, मानविकी, सामाजिक विज्ञान और प्रबंधन तथा साइंस ऑफ हैप्पीनेस को माइनर विषय के रूप शामिल किया गया है।


बीटेक में प्रथम वर्ष की पढ़ाई पूरी करने वाले विद्यार्थियों को बीटेक इन सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। दूसरे साल में बीटेक इन डिप्लोमा, तृतीय साल में बीएससी (बैचलर ऑफ साइंस) की डिग्री प्रदान की जाएगी। चार साल की पढ़ाई पूर्ण करने पर बीटेक की डिग्री दी जाएगी। 15 क्रेडिट पर आनर्स की भी डिग्री दी जाएगी।

160 क्रेडिट का होगा बीटेक मेजर और माइनर

बीटेक चार वर्ष का पाठ्यक्रम 160 क्रेडिट का होगा। 145 क्रेडिट पर मेजर डिग्री मिलेगी। माइनर के लिए 15 और क्रेडिट करना होगा। चार साल के भीतर 15 क्रेडिट अतिरिक्त अर्जित करने वाले छात्र को आनर्स की भी डिग्री प्रदान की जाएगी। नव प्रवेशियों के लिए मल्टीपल एक्जिट व मल्टीपल इंट्री विकल्प रहेगा।


ये भी पढ़ें - टाट-पट्टी नहीं, फर्नीचर पर बैठकर पढ़ेंगे छात्र प्राथमिक स्कूलों के लिए व्यवस्था, अभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों में ही है यह सुविधा

ये भी पढ़ें - दीपावली से पूर्व अक्तूबर का वेतन दिलाने की मांग

ये भी पढ़ें - अब अधिकतम तीन वर्ष तक शिक्षक रह सकेंगे एआरपी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more