हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

15 October 2024

टीजीटी परीक्षा में सॉल्वर बैठाने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार



प्रयागराज। शिवकुटी पुलिस टीजीटी 2021 में सॉल्वर
ने बैठाने वाले गिरोह के सरगना धर्मेंद्र कुमार उर्फ डीके को गिरफ्तार किया है। वह गैंगस्टर के मामले में दो साल से फरार चल रहा था। इस मामले में दो अन्य अभियुक्त भी अभी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

आरोपी बीरापुर बादी का पूरा, कमलानगर सोरांव का रहने वाला है। अगस्त 2021 में एसटीएफ ने शिवकुटी में सॉल्वर गिरोह के सात लोगों को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से ब्लूटूथ डिवाइस, ईयर बड, सैकड़ों प्रवेश पत्र, कार व 65 हजार नकद बरामद हुआ था।



मार्च 2022 में आरोपियों पर गैंगस्टर लगाया गया था। इस मामले में डीके, राहुल कनौजिया निवासी फूलपुर और संजय पटेल निवासी होलागढ़ को छोड़कर अन्य चार अभियुक्त जेल भेजे जा चुके थे।
धर्मेंद्र की तलाश चल रही थी और शिवकुटी पुलिस ने सोमवार को उसे बड़गांव रोड सोरांव से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अन्य दोनों अभियुक्तों की तलाश की जा रही है

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more