UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 November 2024

सहमति पीसीएस 2008 बैच को मिलेगा 8700 ग्रेड पे


लखनऊ। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई विभागीय पदोन्नति कमेटी की बैठक (डीपीसी) में वर्ष 2008 बैच के पीसीएस अफसरों को 7600 से 8700 रुपये ग्रेड पे देने संबंधी प्रस्तावों पर सहमति बनी।



मेरिट के आधार पर आने वाले बेदाग अफसरों को नया ग्रेड पे दिया जाएगा। इसी तरह 12 साल की सेवा पूरी करने वाले पीसीएस अफसरों को 6600 से 7600 रुपये ग्रेड पे देने पर सहमति बनी है।प्रदेश में वर्ष 2008 बैच के कुल 14 पीसीएस अफसर हैं। इन अफसरों को मौजूदा समय 7600 रुपये ग्रेड पे मिल रहा है। जल्द ही इस बैच के पीसीएस अफसरों को आईएएस के पद पर पदोन्नति होनी है। नियुक्ति विभाग ने इन अफसरों को ग्रेड पे देने के संबंध में प्रस्ताव तैयार किया था। ग्रेड पे मेरिट के आधार पर देने पर सहमत बनी है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई डीपीसी में एक-एक नामों पर चर्चा के बाद दागी अफसरों को छोड़कर अन्य को 8700 ग्रेड पे दिया जाएगा।
इसी तरह वर्ष 2011 और वर्ष 2012 के पीसीएस अफसरों को 12 साल की सेवा पूरी करने पर 6600 से 7600 रुपये ग्रेड पे देने संबंधी प्रस्ताव रखा गया। ज्येष्ठता के आधार पर 12 साल की सेवा पूरी करने वालों को नया ग्रेड पे देने पर सहमति बनी है। वर्ष 2011 में 22 और वर्ष 2012 में 47 पीसीएस अधिकारी हैं। इन अफसरों को बढ़ा हुआ वेतनमान देने संबंधी जल्द ही आदेश जारी हो जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more