UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 November 2024

परिषदीय स्कूलों में नई प्रबंध समिति संभालेगी जिम्मेदारी


महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में शिक्षा का अधिकार के तहत गठित प्रबंध समितियों का होगा पुनर्गठन। जिले के 1705 स्कूलों में प्रबंध समितियों का कार्यकाल इसी नवंबर में समाप्त हो रहा है। 


इससे पहले शासन स्तर से समितियों के गठन के निर्देश बेसिक शिक्षा कार्यालय को मिल चुके हैं। जल्द ही समितियों का पुनर्गठन किया जाएगा।


बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण गुप्ता ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में व्यवस्था संचालन के लिए विद्यालय प्रबंध समिति का गठन किया जाता है। विद्यालय की व्यवस्था से लेकर विद्यालय की कार्य प्रणाली अनुश्रवण करने का दायित्व होता है। 


साथ ही विद्यालय के विकास की योजना बनाने, शिक्षक व बच्चों की विद्यालय में उपस्थिति, गुणवत्तापरक शिक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की भी जिम्मेदारी रहती है।



 गठित होने वाली स्कूल प्रबंध समिति में इस बार कुल 15 सदस्य होगे। इसमें 11 सदस्य के रूप में अभिभावकों को शामिल किया जाना है। बाकी चार सदस्यों में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, क्षेत्रीय एएनएम अथवा आशा, स्थानीय प्रधान या सभासद तथा ग्राम सचिव या लेखपाल शामिल किए जाएंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more