हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

15 November 2024

समायोजन प्रक्रिया पर रोक 300 शिक्षकों को मिली राहत


बाराबंकी। परिषदीय विद्यालयों में अनियमित तरीके से तैनात शिक्षकों के समायोजन पर रोक लग गई है। अदालत के आदेश के बाद विभाग ने प्रक्रिया बंद कर दी है। इससे करीब 300 उन शिक्षकों को भारी राहत मिली है जो तबादले की जद में आ रहे थे।



जिले के 2626 परिषदीय विद्यालयों में आठ हजार से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं तैनात हैं। बंकी, देवा, निंदूरा, त्रिवेदीगंज व शहर क्षेत्र में एक-एक स्कूल में छह से 14 तक शिक्षक-शिक्षिकाएं तैनात हैं जबकि बड़ी संख्या में ऐसे स्कूल भी हैं जहां शिक्षक कम हैं या फिर एकल हैं। इस असंतुलन से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

इस परेशानी से निबटने के लिए जुलाई में ही शिक्षकों के समायोजन व स्थानांतरण का आदेश शासन ने किया था। विभाग ने सर्वे कराया। अधिक व कम शिक्षक वाले स्कूलों को चिह्नित कर उनका ब्योरा पोर्टल पर अपलोड किया गया। समायोजन के लिए डीएम की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई थी। प्राथमिक विद्यालयों में तैनात 85 सरप्लस शिक्षकों की सूची जारी की दी गई लेकिन हाल ही में हाईकोर्ट ने जूनियर शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर नया आदेश जारी किया जिससे समायोजन प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है।

शासन के आदेश के अनुसार होगी कार्यवाही
समायोजन प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। अब शासन से जैसे आदेश आएंगे, उसी के क्रम में आगे की कार्यवाही की जाएगी।
संतोष देव पांडेय, बीएसए

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more