UpdateMarts•Com
Follow Channel

25 November 2024

प्रेरणा पोर्टल पर अध्यापक की लॉग इन से स्टूडेंट के एग्जाम का डाटा भरने हेतु यूजर मैन्युअल , देखें


प्रेरणा पोर्टल पर अध्यापक की लॉग इन से स्टूडेंट के एग्जाम का डाटा भरने हेतु यूजर मैन्युअल , देखें 
*समस्त BSA, BEO एवं DCT कृपया ध्यान दें-* 

अवगत कराना है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में छात्र-छात्राओं की समग्र प्रगति के आकलन हेतु *SCERT उत्तर प्रदेश द्वारा हॉलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड विकसित किया गया है* , जिसमें छात्राओं के व्यक्तित्व के बहुआयामी पक्ष यथा संज्ञानात्मक, भावनात्मक एवं मनोप्रेरक क्षेत्रों में उसकी प्रगति एवं विशिष्टताओं का उल्लेख किया जाना है। 

तत्क्रम में परिषदीय विद्यालयों एवं KGBV में अध्यनरत छात्र-छात्राओं की विभिन्न परीक्षाओं यथा-सत्र परीक्षा अर्धवार्षिक परीक्षा तथा वार्षिक परीक्षा एवं *होलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड का डिजिटल प्रारूप प्रेरणा पोर्टल अपलोड कर दिया गया है।* उक्त के संबंध में यूजर मैन्युअल संलग्न कर प्रेषित है।

अतः निर्देशित किया जाता है कि *छात्र-छात्राओं के अद्यावधिक प्रगति का विवरण दिनांक 15 दिसम्बर 2024 तक पूर्ण* *कराया जाए* *तथा समय-समय पर इसे अद्यावधिक भी किया जाए।* तत्संबंधी *यूजर मैन्युअल* संलग्न है ।

 *आज्ञा से,* 

 *महानिदेशक,* 

 *समग्र शिक्षा, उत्तर प्रदेश*








Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more