UpdateMarts•Com
Follow Channel

16 November 2024

बाल्य देखभाल की छुट्टी लेकर शादी-पार्टियों में जाने पर शिक्षिका निलंबित




मथुरा (छोटी सी बात)। राया खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा बीएसए को अवगत कराया कि इं.प्र.अ. उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरनी पूनम गर्ग द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में शासन द्वारा प्राप्त कम्पोजिट ग्रान्ट की धनराशि का उपयोग नहीं किया गया है जिसके कारण विद्यालय के विभिन्न कार्यों को पूरा नहीं कराया जा सका है।



 शिक्षिका द्वारा जुलाई 2024 में विभाग को गुमराह कर बाल्य देखभाल अवकाश लिया गया। अवकाश का उपभोग शादी विवाह पार्टी में जाकर करने के आरोप में निलम्बन करने की संस्तुति की गई। बीएसए ने शिक्षिका पूनम गर्ग को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी राया में सम्बद्ध किया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more