हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

16 November 2024

सहकारिता में रिक्त पदों पर भर्ती जल्द

 

सहकारिता विभाग ने विभाग की संस्थाओं में रिक्त पदों का ब्यौरा तलब किया है। रिक्त पदों का ब्यौरा एकत्र हो जाने पर भर्ती के संबंध में अधियाचन भेजा जाएगा। ये भर्तियां बैंकिंग वैयक्तिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) के माध्यम से की जाएंगी। उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव बैंक, उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक और 50 जिला सहकारी बैंकों की रिक्त पदों पर ये भर्तियां होनी हैं।


रिक्तियों के ब्यौरा के लिए भेजा गया पत्र सबसे अधिक करीब 5000 रिक्त पद जिला सहकारी बैंकों में हैं। इसी क्रम में सहकारी बैंक केंद्रीय सेवा के अपर प्रबंध निदेशक ने सभी 50 जिला सहकारी बैंकों के सचिव व मुख्य कार्यपालक अधिकारियों को इस आशय का पत्र लिखा है। जिसमें आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता तथा उत्तर प्रदेश शासन सहकारिता अनुभाग-दो की अधिसूचनाओं का हवाला देते हुए रिक्त पदों से संबंधित जानकारियां मांगी गई हैं।



इन बिंदुओं पर सूचनाएं तत्काल मांगी गई हैं

एएमडी ने जिला सहकारी बैंकों से निम्न सूचनाएं लिखित रूप में प्रस्तुत करने को कहा है। पहला संस्था के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के कुल कितने पद हैं? अभी तक इस संबंध में क्या किया गया है। क्या सेवामंडल में इसका अधियाचन भेजा जा चुका है? यदि भेजा गया है तो भेजने की तिथि व वर्तमान प्रगति की स्थिति से अवगत कराएं। यदि नहीं भेजा गया तो क्यों नहीं भेजा गया? इन पांचों बिंदुओं पर सूचनाएं आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता को भेजने का निर्देश दिया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more