हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

16 November 2024

शिक्षकों से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण में रुचि नहीं ले रहे अधिकारी: महानिदेशक ने जताई नाराजगी





लखनऊ। प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी शिक्षकों व कर्मचारियों से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण में रुचि नहीं ले रहे हैं। हालत यह है कि लखनऊ, अयोध्या समेत कई मंडलों में कुछ मामले तो एक साल से ज्यादा से लंबित हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने अधिकारियों से इस पर नाराजगी जताते हुए लंबित मामलों की एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।

दरअसल, शिक्षक-कर्मचारी अपनी सेवा व अन्य चीजों से जुड़ी चीजों के निस्तारण के लिए बीएसए के लिए आवेदन करते हैं। किंतु कई बार अलग-अलग कारणों से वह इसे लंबे समय तक लटकाए रहते हैं। हाल के दिनों में इसकी कई
शिकायतों महानिदेशक कार्यालय में हुई हैं। इसमें कुछ शिकायतें तो एक साल से ज्यादा से लंबित हैं। इसमें अयोध्या मंडल में सर्वाधिक 15 मामले हैं।

इसी तरह अयोध्या, मुरादाबाद, कानपुर, चित्रकूट, प्रयागराज, सहारनपुर, वाराणसी आदि मंडलों में भी 75 से अधिक ऐसे मामले लंबित हैं। इस पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने सभी बीएसए व एडी बेसिक से नाराजगी व्यक्त की है।

साथ ही इस तरह के लंबित मामलों की कारण सहित रिपोर्ट मांगी है। माना जा रहा है कि इसके बाद विभागीय अधिकारियों पर कार्यवाही भी हो सकती है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more