हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

16 November 2024

डीएलएड में स्क्रूटनी के लिए आवेदन शुरू



प्रयागराज। डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) के कई सत्रों के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम नौ नवंबर को परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) ने जारी कर दिया था। शुक्रवार से स्क्रूटनी के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।


पीएनपी के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि 150 रुपये शुल्क जमा करके 29 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है। आवेदन केवल ऑनलाइन लिए जाएंगे। इसमें डीएलएड सत्र- 2023 के प्रथम सेमेस्टर में 60.27 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। संवाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more