हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

05 November 2024

जमीन को अपनी बता कर शिक्षा विभाग ने लगवाया बोर्ड

 इंदरपुर। नगर पंचायत नगरा में नगरा-सिकंदरपुर मार्ग पर स्थित जिस जमीन पर दो पक्षों की ओर से अपना दावा प्रस्तुत किया जा रहा था, उस जमीन पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जूनियर हाईस्कूल की जमीन बताते हुए अपना बोर्ड लगवा दिया है।


उक्त भूखंड को अपना होने का दावा सुभावती देवी उमा विद्यालय के प्रबंधक योगेंद्र यादव ने किया है। इसी भूमि को परिषदीय जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक दयाशंकर अपनी जमीन बता रहे थे। योगेंद्र यादव की ओर से उक्त भूमि में मिट्टी भरवाई जा रही थी। जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक ने जमीन पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत अधिकारियों से की थी। खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने उपजिलाधिकारी रसड़ा को पत्र देकर अतिक्रमण रोकने का अनुरोध किया था।


ये भी पढ़ें - हाईकोर्ट में अपील नहीं करने से डीएलएड की काउंसलिंग रुकी, डीएलएड की अर्हता इंटर करने का हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

ये भी पढ़ें - एक केजीबीवी, एक खेल योजना लागू 82120 छात्राओं का मिलेगा लाभ


मौके पर पहुंचे एसडीएम संजय कुमार कुशवाहा ने विद्यालय की भूमि की पैमाइश करने के बाद चिह्नित कर बोर्ड लगाने का निर्देश लेखपाल व राजस्व निरीक्षक को दिया। सोमवार को उक्त जमीन पर शिक्षा विभाग ने अपना बोर्ड लगवा दिया। इस मौके पर तहसीलदार राजेश यादव, खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह, राजस्व निरीक्षक गिरिजाशंकर सिंह, लेखपाल राहुल वर्मा मौजूद रहे।



इधर, सुभावती देवी उमा विद्यालय के प्रबंधक योगेंद्र यादव ने प्रशासन पर जबरिया बोर्ड लगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त जमीन सुभावती देवी उमा विद्यालय के नाम दान में मिली है। जूनियर हाईस्कूल की जमीन कहीं और है। उन्होंने लेखपाल पर अधिकारियों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। कहा है कि इस मामले को लेकर उच्चाधिकारियों से मिला जाएगा। जरूरत पड़ी तो उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more