UpdateMarts•Com
Follow Channel

24 November 2024

Primary ka master: शिक्षक दंपती के सूने घर से 23 लाख के जेवर व नकदी चोरी

 बिधूना(औराया)। शिक्षक दंपती के घर से चोरों ने नकदी, जेवर समेत 23 लाख रुपये का माल पार कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

रठगांव क्षेत्र के अंतर्गत बिधूना-किशनी मार्ग पर नकेड़ी पुलिया पर स्थित शिक्षक विकास शर्मा व उनकी शिक्षक पत्नी सीपू का घर है। विकास कन्नौज जनपद के हसेरन ब्लॉक क्षेत्र में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात हैं। शिक्षिका सीपू के पिता रामकिशन कई दिनों से बीमार चल रहे हैं। जिससे 19 नवंबर को शिक्षक दंपती परिवार के अन्य लोगों के साथ रामकिशन को कानपुर इलाज के लिए लेकर गए हुए थे। जिससे घर पर ताला पड़ा हुआ था।


ये भी पढ़ें - कोहरे के कारण हुए हादसे में शिक्षक की मौत, बाइक से जा रहे थे स्कूल, सामने से आए वाहन ने कुचला

ये भी पढ़ें - 2567 पदों के सापेक्ष 8337 मुख्य अभ्यर्थी डीवी के लिए शार्टलिस्ट हुए

ये भी पढ़ें - UP Election Result: उत्तर प्रदेश उपचुनाव नतीजे


बृहस्पतिवार की शाम सात बजे जब सीपू घर लौटीं तो कमरों के ताले टूटे पड़े थे, सामान भी बिखरा मिला। उन्होंने चोरी की आशंका देख तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सैंपल जुटाए। पीड़िता सीपू ने बताया कि चोर 20 लाख रुपये के जेवर व तीन लाख रुपये ले गए हैं। अनुमान है कि चोर मेन गेट की दीवार नीची होने के कारण उसे फांदकर घर के अंदर घुसे होंगे।

एफडी के रुपये लाकर घर में रखे गए थे 

पीड़िता सीपू ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही एफडी के रुपये लाकर घर में रखे गए थे। वहीं पुलिस भी चोरी के खुलासे में जुट गई है। क्षेत्राधिकारी बिधूना भरत पासवान ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सैंपल भरे हैं। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। खुलासा के लिए सर्विलांस टीम के साथ पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more