हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 December 2024

बीईओ के पक्ष में उतरे शिक्षक संगठन, प्रदर्शन


सिद्धार्थनगर। बीआरसी बांसी से बच्चों की किताब बेचने के मामले में गिरफ्तार हुए बीईओ अखिलेश कुमार सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।







उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन में बीईओ अखिलेश कुमार सिंह के अलावा 13 ब्लॉकों के बीईओ एवं शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने नियमों का उलंघन करते हुए बीईओ अखिलेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है।




इस मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए बीईओ को न्याय दिलाया जाना चाहिए, जबकि मनमाने तरीके से गिरफ्तारी करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।




प्रदर्शन करने वालों में बीईओ महेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र पाल, महेंद्र कुमार, नीरज सिंह, राजेश कुमार, अशोक सिंह आदि शिक्षक शामिल रहे



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more