हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

09 December 2024

छुट्टी के दिन स्कूल पहुंचे अफसर



मुरादाबाद, शोहदों से आजिज छात्राओं के नाम कटवाने की खबर हिन्दुस्तान में प्रकाशित होने के बाद शासन व प्रशासन की लताड़ पर रविवार को छुट्टी के दिन अधिकारियों की टीम स्कूल पहुंच गई। वहीं दूसरी ओर पूर्व सीएम अखिलेश यादव के हिन्दुस्तान की इस खबर को पोस्ट करने से भी खलबली मची रही।


शोहदों से तंग आकर छात्राओं के स्कूल से नाम कटवाने के मामले ने रविवार को तूल पकड़ लिया। एडीएम सिटी के साथ टीम कंपोजिट विद्यालय पहुंची और जांच की।


ये भी पढ़ें - तापमान गिरा, आज और कल बारिश के आसार, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

ये भी पढ़ें - परिषदीय शिक्षकों के 27 हजार पदों पर भर्ती मेरिट गिराकर नहीं, नए विज्ञापन से: सुप्रीम कोर्ट

ये भी पढ़ें - अब विधानसभा में उठेगा जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती का मुद्दा, नियुक्ति की मांग

विद्यालय आने-जाने के दौरान एक छात्रा से कुछ दिनों पहले बदसलूकी की गई थी। पता चला कि हाथ में शराब का गिलास लेकर एक युवक ने एक छात्रा को पकड़ लिया था।


अखिलेश की रिपोस्ट

सोशल मीडिया एक्स पर समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ने छात्राओं के स्कूल छोड़ने की खबर को पोस्ट किया। उसमें लिखा गया है कि यूपी में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है। इस पोस्टर को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रीपोस्ट किया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more