हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

25 December 2024

प्रधानमंत्री की बजट बैठक में आमजन के मुद्दों पर चर्चा, अलग क्षेत्रों के साथ बैठक करेंगी वित्त मंत्री


नई दिल्ली,   केंद्रीय सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के आम बजट को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के जाने-माने अर्थशास्त्रित्त्यों के साथ बजट से जुड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा की।



बैठक में इस बात पर भी चर्चा की गई कि बजट के जरिए आम आदमी से लेकर मध्य वर्ग को किस तरह से राहत दी जा सकती है। बजट के साथ ही बैठक का मुख्य एजेंड़ा वैश्विक अनिश्चितता के समय में भारत की विकास गति को बनाए रखने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना भी था।


इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोर दिया कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य मानसिकता में मूलभूत परिवर्तन के माध्यम से हासिल किया जा सकता है।


अर्थशास्त्रित्त्यों और विशेषज्ञों ने वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनावों से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने जैसे मुद्दों पर अपने सुझाव दिए।


अलग क्षेत्रों के साथ बैठक करेंगी वित्त मंत्री


वित्त मंत्री तीन बैठकें कर चुकी हैं, जिसमें अर्थशास्त्रत्त्ी, किसान संगठन व कृषि अर्थशास्त्रत्त्ी और एमएसएमई क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ शामिल हुए है। अभी बैठकों का दौर 30 दिसंबर तक चलना है, जिसमें व्यापार संगठन, वित्तीय क्षेत्र और कैपिटल गुड्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी और अर्बन क्षेत्र और शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ एवं प्रतिनिधि शामिल होंगे।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more