हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 December 2024

श्रममंत्री ने पेंशन बढ़ाने का दिया आश्वासन

 


लखनऊ। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को दिल्ली में श्रममंत्री मनसुख मांडविया के साथ श्रम मंत्रालय में बैठक की। इसमें उन्होंने न्यूनतम पेंशन में वृद्धि व अन्य मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया है।



समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राऊत ने बताया कि बैठक में न्यूनतम पेंशन 7500 रुपये महीना व महंगाई भत्ता, पति-पत्नी को मुफ्त चिकित्सा सुविधा, उच्च पेंशन की खामियों को दूर करने आदि पर अपना पक्ष रखा। साथ ही देश के 78 लाख पेंशनर के हालातों से अवगत करते हुए इस पर जल्द निर्णय लेने की अपील की। श्रम मंत्री ने कहा कि हमने इस मामले को हल करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में पेंशनर के हित में जल्द निर्णय लिया जाएगा। ब्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more