UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 December 2024

शिक्षकों को ऑनलाइन मिलेगा लोन निलंबन भी अब पोर्टल पर, बेसिक शिक्षा विभाग ने बढ़ाई ऑनलाइन सुविधाएं



प्रयागराज,  । बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के पांच लाख से अधिक शिक्षकों को मिल रही ऑनलाइन सुविधाओं को और बढ़ा दिया गया है। 14 दिसंबर को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा संदीप सिंह ने महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और योजनाओं के लोकार्पण के साथ ही मानव संपदा पोर्टल में शुरू की गई अतिरिक्त सुविधाओं को भी लांच किया। इसका फायदा यह होगा कि शिक्षकों को अब छोटे-छोटे काम के लिए अफसरों के चक्कर नहीं काटने होंगे।



शिक्षकों को अपने जीपीएफ खाते से लोन भी ऑनलाइन मिलेगा। शिक्षक के आवेदन करने पर बीईओ ऑनलाइन फंड की उपलब्धता के आधार पर वित्त एवं लेखाधिकारी को संस्तुत करेंगे और फिर नियत प्रक्रिया पूरी करते हुए ऑनलाइन खाते में भुगतान हो जाएगा। सेवानिवृत्ति पर मिलने वाले जीपीएफ समेत अन्य सभी लाभ भी पोर्टल के माध्यम से ही दिए जाएंगे। चयन और प्रोन्नत वेतनमान महीनेवार जिस शिक्षक को मिलना होगा वह स्वत ऑनलाइन मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से मंजूर हो जाएगा।


मंत्री के हाथों सम्मानित होने वाले बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि जिस प्रकार छुट्टी स्वीकृत होने पर मैसेज आता है उसी प्रकार कार्रवाई के नोटिस की जानकारी भी एसएमएस से मिलेगी। संबंधित शिक्षक ऑनलाइन उसे चेक करेंगे और साक्ष्यों के साथ जवाब पीडीएफ में बनाकर ऑनलाइन ही भेजेंगे। जवाब देने के लिए बीएसए या बीईओ कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। अनुशासनिक कार्रवाई में निलंबन से लेकर स्कूल आवंटन ऑनलाइन होगी।


● शिक्षकों को नहीं काटने होंगे अफसरों के चक्कर


● कारण बताओ नोटिस का जवाब भी ऑनलाइन देंगे


● बेसिक शिक्षा विभाग ने बढ़ाई ऑनलाइन सुविधाएं


● प्रदेश के पांच लाख से अधिक शिक्षकों को सहूलियत



ये भी पढ़ें - अपने ही विभाग के मंत्री का फोन नहीं उठा रहे बीईओ

ये भी पढ़ें - डीएम राजस्व अधिकारी, स्कूलों के काम में हस्तक्षेप का अधिकार नहीं : देखें हाईकोर्ट आर्डर व सम्बंधित खबर

ये भी पढ़ें - Teacher diary: दिनांक 16 दिसम्बर , 2024 कक्षा- 01, 02, 03, 04, 05 की भरी हुई शिक्षक डायरी , देखें

ये भी पढ़ें - सेवा रिकॉर्ड में नामांकित को सेवानिवृत्ति लाभ के लिए उत्तराधिकार प्रमाण पत्र देने की जरूरत नहीं : हाईकोर्ट

ये भी पढ़ें - सीटेट : दूसरे के स्थान पर परीक्षा देतीं चार युवतियों समेत 6 पकड़े

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more