हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

28 December 2024

दो प्रधानाध्यापक निलंबित किए गए बीएसए ने किया औचक निरीक्षण, विद्यार्थियों की संख्या भी कम पाई गई

 

बहजोई: जिला बेसिक

शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिस पर गंदगी मिलने तथा बच्चों की संख्या कम पाए जाने पर दो प्रधानाध्यापकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया।



जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा संभल विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय हादिकपुर में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचीं। जहां स्कूल में बच्चों की संख्या कम पाई गई तो वहीं स्कूल में किसी प्रकार के अभिलेख प्रधानध्यापिका राबिया दिखा नहीं पाईं। स्कूल परिसर में गंदगी व रसोई में मिड डे मील भोजन बनाने के लिए चावल खुले में रखे थे। अन्य सामान भी अस्त व्यस्त पाया गया।


जिस पर बीएसए प्रधानाध्यापक राबिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके बाद

बीएसए असमोली विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय गरवारा में पहुंचीं। जहां पर निरीक्षण के दौरान परिसर में तमाम गंदगी पाई गई। यहां भी छात्र-छात्राओं की संख्या कम मिली। जिसे लेकर बीएसए ने नाराजगी व्यक्त की।


प्रधानाध्यापक समर जहां को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बीएसए अलका शर्मा ने बताया कि दो विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें जहां एक ओर बच्चों की संख्या कम पाई गई तो वहीं परिसर में गंदगी पाए जाने तथा अभिलेखित नहीं होने पर दोनों प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निलंबित किया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more