हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

16 December 2024

परिषदीय विद्यालयों में भी हर महीने कराया जाएगा टेस्ट

चंदौली,पीडीडीयू नगर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधारने के लिए बेसिक शिक्षा परिषद ने नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है।

कांवेन्ट की तर्ज पर अब सरकारी स्कूलों में भी हर महीने छात्र-छात्राओं का टेस्ट होगा। इसके बाद शिक्षक अभिभावकों के साथ बैठक कर उनके बच्चों के शैक्षिक प्रगति पर चर्चा करेंगे और टेस्ट की रिपोर्ट भी देंगे। यह व्यवस्था नए शैक्षणिक सत्र से लागू की जाएगी।





जिले में 1185 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय हैं, जिनमें 1.87 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से हर महीने टेस्ट के लिए कोर्स तैयार किया गया है। इसके लिए शिक्षक कोर्स का रिवीजन कराएंगे। जो बच्चे पढ़ाई में कमजोर होंगे, उस पर अतिरिक्त ध्यान देंगे।


वहीं, प्रिंट मैटेरियल, विग बुक्स, पिक्चर स्टोरी कार्ड, पोस्टर्स, वार्तालाप चार्ट्स, लाइब्रेरी बुक्स और टीएलएम के माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी।

इससे बच्चों का बौद्धिक विकास होने के साथ नई गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इसके लिए शेड्यूल तैयार कराया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more