हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 January 2025

छात्रवृत्ति के लिए 30 जनवरी तक करना होगा आवेदन


लखनऊ। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र 30 जनवरी तक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकेंगे। छात्रों के खातों में 25 फरवरी तक राशि भेजी जाएगी।



उन्होंने बताया कि 20 जनवरी तक मास्टर डाटा को सत्यापित कर लॉक किया जाएगा। इसके बाद, 22 जनवरी, 2025 तक विश्वविद्यालय और एफिलिएटिंग एजेंसी व जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से छात्रों की फीस और अन्य विवरणों का सत्यापन किया जाएगा। 25

जनवरी तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी स्तर पर मास्टर डाटा और फीस की जांच पूरी की जाएगी।


छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जनवरी तक पूरी करनी होगी। इसके बाद शिक्षण संस्थानों द्वारा 3 फरवरी तक छात्रों के आवेदन का सत्यापन और अग्रसारण किया जाएगा। इसी तिथि तक विश्वविद्यालय स्तर पर छात्रों के रिजल्ट, सीट सत्यापन और छात्र संख्या की जांच की जाएगी। इसके बाद 10 फरवरी तक राज्य एनआईसी स्क्रूटनी का काम पूरा करेगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more