हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 January 2025

विद्यालयों की मान्यता ऑनलाइन फिर भी 586 प्रकरण लंबित, लंबित मामलों में 70 जिलों के बीएसए को नोटिस जारी

 

लखनऊ। प्रदेश में अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों की नई मान्यता की सभी कार्यवाही ऑनलाइन पोर्टल पर करने की व्यवस्था है। इसमें मान्यता संबंधी प्रकरण 10 दिन में निस्तारित होने चाहिए लेकिन खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) के स्तर पर लापरवाही की जा रही है। वर्तमान में ऐसे 586 प्रकरण लंबित हैं। इस पर 70 जिलों के बीएसए को नोटिस जारी किया गया है।


बेसिक शिक्षा विभाग ने मान्यता संबंधी जनहित गारंटी अधिनियम में शामिल किया गया है। इसमें बीईओ को ऐसे प्रकरणों का निस्तारण 10 दिन में करने का प्रावधान है। इसके बावजूद ऐसे मामले में 10 दिन से ज्यादा तक लंबित रखे जा रहे हैं। फर्रुखाबाद,





बुलंदशहर, चित्रकूट, अमरोहा व उन्नाव को छोड़कर प्रदेश के शेष 70 जिलों की स्थिति खराब मिली है। विभाग के अनुसार कई जिलों में दो-दो माह तक लंबित रह रहे हैं।


अपर शिक्षा निदेशक बेसिक गणेश कुमार ने लंबित मामलों से जुड़े 70 जिलों के बीएसए को जारी किया है। उन्होंने कहा है कि संबंधित बीईओ से तीन दिन में स्पष्टीकरण लें। स्पष्टीकरण न मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नए सत्र में उन्होंने समय से विद्यालयों की मान्यता की प्रक्रिया पूरी करने के भी निर्देश दिए हैं।


ये भी पढ़ें - वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्य योजना एवं बजट के सम्बन्ध में।

ये भी पढ़ें - "परख" राष्ट्रीय सर्वेक्षण -2024 के संबंध में।

ये भी पढ़ें - जांचकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में।

ये भी पढ़ें - लर्निग बाईं डूइंग कार्यक्रम के अन्तर्गत 1772 विद्यालयों में गतिविधियाँ संचालित करने हेतु लैब में उपयोग की जाने वाली सामग्री क्रय करने के सम्बन्ध में।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more