हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

04 January 2025

महाकुंभ के लिए 62 ट्रेनों का शेड्यूल जारी

 

प्रतापगढ़। महाकुंभ जाने वाले दर्शनार्थियों को दिक्कत नहीं होगी। मां बेल्हा देवी जंक्शन होकर 62 ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ट्रेनों के संचालन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 11 जनवरी से सात मार्च तक ट्रेनों का संचालन होगा।


संगम की रेती पर 12 साल बाद महाकुंभ मेला लगने जा रहा है। प्रमुख स्नान पर्व पर लखनऊ मंडल से चलने वाली ट्रेनों में 62 ट्रेनों के संचालन के लिए मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन का रूट चयनित किया गया है। इससे जनपद वासियों को संगम जाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।


प्रमुख स्रान पर्व में मौनी अमावस्या का अलग ही स्थान है। 29 जनवरी को इस स्रान पर्व के लिए सबसे अधिक नौ ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। जिसमें आठ ट्रेन अयोध्या और एक अयोध्या कैंट से प्रयाग के लिए चलेंगी।


अप और डाउन की अयोध्या और प्रयाग के बीच कुल 62 ट्रेनों का संचालन रेल मंत्रालय करेगा। जिसमें प्रयाग से अयोध्या जाने वाली 38 और उधर से आने वाली 24 ट्रेनें है।


सीडीओ रेलवे दिनेश यादव और एलआई अनिल शुक्ल का कहना है कि ये सभी ट्रेनें मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन से होकर जाएगी। स्टेशन अधीक्षक शमीम ने बताया कि 10 और 11 जनवरी की एक मेला स्पेशल अयोध्या से शाम पौने पांच बजे चलेगी। 12 और 13 को अयोध्या से सुबह दस बजकर दस मिनट पर पहली और शाम पौने पांच बजे दूसरी ट्रेन छूटेगी।


25 और 26 जनवरी को शाम पौने पांच पर एक ट्रेन छूटेगी। 27 को सुबह दस बजकर दस मिनट पर पहली और शाम पौने पांच बजे दूसरी ट्रेन की सुविधा है। 28 को पांच ट्रेन चलेगी।


पहली सुबह सात बजकर दस मिनट पर, दूसरी दस बजकर दस मिनट पर, तीसरी अयोध्या कैंट से


दोपहर बारह बजकर बीस मिनट पर चौथी अयोध्या से दोपहर में 1:20 पर चलेगी और पांचवी भी अयोध्या से 4:45 बजे चलेगी।


इसी तरह से बसंत पंचमी की तैयारी के लिए पहली फरवरी को अयोध्या से एक ट्रेन 4:45 बजे चलेगी 2 फरवरी को पहली ट्रेन सुबह 10:10 पर चलेगी, दूसरी ट्रेन 4:45 पर चलेगी, 12 तारीख को मैगी पूर्णिमा खान पर्व के लिए 10 फरवरी को शाम पौने पांच बजे अयोध्या से ट्रेन चलेगी, 11 तारीख को सुबह 10:10 बजे पहली ट्रेन है।


प्रयाग से चलने वाली ट्रेनों की सूची


जनवरी को एक ट्रेन प्रयाग से दोपहर 11:55 पर चलेगी। जो दोपहर को ही 13:50 पर प्रतापगढ़ पहुंचेगी। इसी तरह शाम को 9:10 पर दूसरी ट्रेन प्रयाग से चलेगी रात में 22.50 पर पहुंचेगी। 14 जनवरी को प्रयाग से पहली ट्रेन 11:55 पर चलेगी, 13.50 पर मां बेल्हादेवी जंक्शन पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन शाम 9.10 पर चलेगी और 22.55 पर पहुंचेगी।


15 जनवरी को पहली ट्रेन रात 11.55 पर चलेगी और 13.50 पर प्रतापगढ़ पहुंचेगी। इसी तरह शाम को दूसरी ट्रेन 9:10 पर चलेगी और 22.50 बजे रात में प्रतापगढ़ पहुंचेगी। 29 जनवरी मौनी अमावस्या के दिन पहली ट्रेन प्रयाग से भोर में 5:35 पर चलेगी और सुबह 7.10 पर प्रतापगढ़ पहुंचेगी।


दोपहर में दूसरी ट्रेन 11:55 पर चलेगी दोपहर में 13:50 पर प्रतापगढ़ पहुंचेगी। तीसरी ट्रेन 13:55 पर चलेगी और 15:30 पर प्रतापगढ़ पहुंचेगी। चौथी ट्रेन फाफामऊ से शाम 6:45 बजे चलेगी 9.10 बजे प्रतापगढ़ पहुंचेगी।


पांचवीं ट्रेन फाफामऊ से रात 9:10 पर चलेगी 22.55 पर पहुंचेगी। छठी ट्रेन रात 22:10 पर फाफामऊ से चलेगी और 23:30 पर मां बेल्हादेवी प्रतापगढ़ जंक्शन पहुंचेगी। डीआरएम के सूचनाधिकारी एसके जायसवाल ने कहा कि भीड़ को देखते हुए ट्रेनों का संचालन होगा। संख्या घटाई और बढ़ाई जा सकती है। ट्रेन संचालन के समय में भी परिवर्तन हो सकता है। इसलिए यात्री रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की जानकारी जरूर लेते रहें।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more