हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

26 January 2025

इंटर की छात्रा का शिक्षक ने किया यौन शोषण, फिर जबरन रचाई शादी

 

लखनऊ। कृष्णानगर में रहने वाली इंटर की नाबालिग छात्रा से यौन शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि विद्यालय के शिक्षक जितेंद्र कुमार शर्मा ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया।



डरा-धमकाकर जबरन उससे शादी कर ली। करीब आठ महीने के बाद आरोपी ने तलाक देने का दबाव डाला और मारपीट कर उन्हें घर से भगा दिया। पीड़िता ने शुक्रवार को केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।




पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2023 में वह इंटर में पढ़ती थीं। अक्तूबर 2023 को जितेंद्र बहाने से उसे आशियाना स्थित घर ले गया और नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और तस्वीरें खींच लीं। इस वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण करने लगा।


आरोप है कि शिक्षक ने उस पर शादी करने का दबाव डाला। पहले तो पीड़िता के परिजनों ने उसकी बात


नहीं मानी। पर जब आत्महत्या करने की धमकी दी तो परिजनों ने उसकी शादी कर दी। पीड़िता के अनुसार शादी के बाद वह जितेंद्र के साथ सात से आठ माह तक साथ रही। इस बीच उसे पता चला कि जितेंद्र ने पहली पत्नी की मौत के बाद नीलम नाम की महिला से दूसरी शादी की थी।


छात्रा ने जब इस बारे में आरोपी से बात की तो वह चिढ़ गया और तलाक का दबाव डालकर प्रताड़ित करने लगा। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। छात्रा का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more