हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 January 2025

फीस के लिए स्कूल ने दी सजा आठवीं की छात्रा गाने ने की खुदकुशी

 

सूरत। सूरत के गोडादरा इलाके में रहने वाली 8वीं की छात्रा ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि फीस बकाया होने के चलते स्कूल प्रशासन ने बेटी को लगातार दो दिनों तक शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। टीचर उसे शौचालय के पास खड़ा कर रहे थे। इससे दुखी होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया।



प्रियंका नगर सोसायटी में रहने वाली छात्रा के पिता राजू खटीक ने कहा कि मेरी बेटी भावना (14 वर्ष) को मकर संक्रांति से पहले परीक्षा में नहीं बैठने नहीं दिया गया। दो दिन पहले वह घर आकर रोने लगी। उसने फीस बकाया होने के बारे में बताया। मैंने स्कूल में फोन करके अगले महीने



फीस भरने का कहा था। फिर भी उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। बीते सोमवार को परिवार एक रिश्तेदार के घर गया हुआ था। शाम को जब परिवार घर लौटा तो भावना को पंखे से लटका पाया। बच्ची को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।  हालांकि स्कूल प्रबंधन ने फीस का मामला होने से इन्कार किया है



शिक्षा मंत्री ने संवेदना व्यक्त की, कहा-सख्त कानूनी कार्रवाई होगी : शिक्षा मंत्री प्रफुल्ल पनसेरिया ने कहा, अभिभावकों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी और यदि कोई जिम्मेदार पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more