हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

14 February 2025

सुझाव: परीक्षा से एक घंटे पहले करनी होगी रिपोर्टिंग

प्रयागराज, । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी यानी शनिवार से प्रस्तावित हैं। प्रयागराज में महाकुम्भ के आयोजन के चलते विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए हैं। सभी परीक्षार्थी परीक्षा तिथि के पूर्व ही अपने-अपने परीक्षा केंद्रों की जानकारी प्राप्त कर लें।




 परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र पर अंकित रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटे पूर्व पहुंचें। परीक्षार्थी व अभिभावक यातायात के लिए दो पहिया वाहन का प्रयोग करें। परीक्षा ड्यूटी के लिए नियुक्त शिक्षक/शिक्षिकाएं अपने विद्यालय/विभाग की ओर से जारी परिचय पत्र के साथ परीक्षा केंद्रों पर पहुंचें। विद्यालय के नियमित छात्र-छात्राएं अपने विद्यालय की ड्रेस में ही परीक्षा केंद्र पहुंचें। शहर के मुख्य मार्ग के अलावा कुछ वैकल्पिक मार्ग भी पहले से देख लें। ताकि किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति में परीक्षा केंद्र तक सुगमता से पहुंच सकें।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more