हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

14 February 2025

संकट: मार्च में मई-जून जैसी तपिश के आसार

नई दिल्ली/हल्द्वानी/कानपुर/रांची,  मौसम के तीखे तेवर से इस वर्ष जनवरी सामान्य से अधिक गर्म रही। फरवरी में भी राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि मार्च का महीना भी उम्मीद से अधिक गर्म रहेगा। लोगों को मई-जून जैसी गर्मी झेलनी पड़ सकती है।



मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, लंबे समय से बारिश न होना और तापमान में एकाएक वृद्धि की वजह से ऐसा अनुमान जताया जा रहा है। ठंड के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ बेअसर रहने से पूरे उत्तर भारत में अच्छी बारिश नहीं हुई। इसके चलते मौसम गर्म है। इसका असर आने वाले दिनों में दिखेगा। 20 फरवरी के बाद पारे में तेजी से वृद्धि का पूर्वानुमान है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक फरवरी में 27-28 डिग्री तक चल रहा पारा मार्च में 38-40 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more