हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

28 February 2025

कम्पोजिट विद्यालय में मसाज वाले शिक्षक का वीडिया वायरल, प्रधानाध्यापिका से मांगा गया स्पष्टीकरण

 जौनपुर, बदलापुर क्षेत्र के एक कम्पोजिट विद्यालय में एक शिक्षक का बच्चों से मसाज कराने का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। विद्यालय में शिक्षक द्वारा एक छात्र से हथेली का मसाज कराया जा रहा था।



मामले को संज्ञान में लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। इस बावत पूछे जाने पर बीईओ अरविंद पाण्डेय ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय उदपुरगेल्हवा के सहायक शिक्षक अखिलेश सिंह का बच्चों से हाथ दबवाते वीडियो वायरल हुआ है। मामले में प्रधानाध्यापिका को नोटिस देकर शीघ्र स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more